3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस गाय के नाम पर हो रही थी लोगों की हत्या, अब लोग उसके के साथ कर रहे हैं है एेसा बर्ताव

बुलंदशहर में सामुदायिक केंद्र में गोवंशों को कया गया कैद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 9 Jan 2019, 7:18 PM IST

cows in community center

cows

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं के रखरखाव के लिए यूपी सरकार ने एक मोटा बजट हर जिलों के लिए दिया है। इसके बावजूद आवारा पशुओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक गौवंशों के रखरखाव को सुनिश्चित नहीं किया गया है। आज इसी से परेशान होकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जिताका में आवारा पशुओं को सामुदायिक केंद्र में गांव के लोगों ने बंद कर दिया। गांव लोगों की माने तो हजारों बीघा फसल बबार्द कर चुके हैं। गौरतलब बात यह है कि इस कम्युनिटी सेंटर में प्राइमरी स्कूल भी संचालित है। ग्रामीण परेशान हैं और अफसर बात करने से कैमरे के सामने नहीं आ रहे । आवारा गौवंशों से परेशान बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के जिताका गाँव के लोगों ने कम्युनिटी सेंटर और प्राइमरी स्कूल 30 से अधिक गौवंशो को मंगलवार से बुधवार तक बंधक बना रखा है। गांव के लोगों का कहना है कि अपने-अपने घर से इन जानवरों को चारा पानी की व्यवस्था की जा रही है और जितने भी गांव के क्षेत्र में जो पशु घूम रहे हैं। उनको पकड़कर यहां पर लाकर हम लोग बंद कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि हमने 100 नंबर को और पटवारी कानूनगो को भी सूचना दे दी है। वह आए थे और आने के बाद आश्वासन देकर यहां से चले गए।

मंगलवार से अब तक कोई भी अधिकारी हमारी सुन नहीं रहा है।इससे नाराज गांव के लोगों का कहना है कि हमारी हजारों बीघा फसल आवारा पशुओं ने नष्ट कर दिया है, जिससे हमें काफी नुकसान हुआ है और किसानों का कहना है कि पशुओं का रखरखाव न होने पर हमने कम्युनिटी सेंटर में बंद करना पड़ा है, क्योंकि ये जानवर गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। किसानों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द गौशाला खोलें और इनको गौशालाओं में रखा जाए।