22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / पेप्सिको के लिए आई बुरी खबर, यूपी के इस शहर में कंपनी के विज्ञापन और होर्डिंग भी उखाड़ कर फेंके गए

पेप्सिको के लिए आई बुरी खबर, यूपी के इस शहर में कंपनी के विज्ञापन और होर्डिंग भी उखाड़ कर फेंके गए

सभी किसानों ने एफ-5 किस्म का आलू अपने खेतों में उगाने का किया फैसला भाकियू के कार्यकर्ताओं ने पेप्सिको कंपनी के उत्पादों व पेय पदार्थों का किया बहिष्कार विरोध स्वरूप पेप्सी के उत्पादों की जलाई गई होली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 4 May 2019, 8:47 PM IST

farmers protest

पेप्सिको के लिए आई बुरी खबर, यूपी के इस शहर में कंपनी के विज्ञापन और होर्डिंग भी उखाड़ कर फेंके गए

बुलंदशहर. लेज में इस्तेमाल होने वाले आलू की खेती करने पर किसानों के खिलाफ मुआवजे का केस करना पेप्सीको को महंगा पड़ता दिख रहा है। इस सिलसिले में जारी विरोध के तहत शनिवार को किसान संगठन भाकियू के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में पेप्सिको कंपनी के उत्पादों व पेय पदार्थों का बहिष्कार किया। विरोध स्वरूप पेप्सी के उत्पादों की होली जलाई। उग्र विरोध जताते हुए किसानों ने पेप्सिको कंपनी के विज्ञापन और होर्डिंग उखाड़ कर फेंक दिए तथा कंपनी के फ्रिज में भूसा भरकर आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: CBSE टॉप करने वाली हंसिका से जुड़ी हैरान करने वाली सच्चाई आई सामने

किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू मंडल अध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि खेती किसानों का जन्म सिद्ध अधिकार है। खेती में किसान को क्या बोना है और कौन सा बीज बोना है, यह किसान स्वयं तय करेगा। देश के अंदर किसान को भी आजादी है, जबकि पेप्सीको ने किसानों पर काले कानून की आड़ में मुकदमे लिखवा कर किसानों को गुलाम बनाने की शुरुआत की है। किसानों के द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। किसान नेता मांगेराम त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसान इस बार मिलकर एफ-5 किस्म का आलू ही अपने खेतों में बोएंगे, हमें कोई ऐसा काला कानून नहीं रोक सकेगा तथा जिसे रोकना हो, वह किसानों के सामने आए।