15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर

यूपी के इस शहर में ट्रांसफॉर्मर में अचानक लगी ऐसी आग कि लोगों ने पूरा इलाका कर दिया खाली

सूचना के बाद भी आधं घंटे की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड    

Google source verification

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को एक बिजली के ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर में लगी आग इतनी भीषण थी कि देखने वालों के होश उड़ गए। यह घटना बुलंगशहर सब्जी मंडी की बताई जा रही है। जिस ट्रांसफार्मर में आग लगी है वह सब्जी मंडी के नजदीक लगी हुई थी। आग लगने से सब्जी मंडी में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है की ट्रांसफॉर्मर से ऑयल लीक कर रहा था और अचानक गर्मी में चिंगारी निकली और आयल ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफॉर्मर लगभग जल गया। लेकिन हमेशा की तरह दमकल की गाड़ी आधा घंटे देरी से पहुंची। जिसीक वजह से नुकसान ज्यादा हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।