उधर, लोहा व्यापारी ने लड्डू खाने के बजाय दूसरी तरफ रख दिए। व्यापारी को लड्डू न खाते देख दोनों लोग वहां से चले गए। पीड़ित के मुताबिक, तीसरा युवक भी कुछ ही देर बाद गायब हो गया। कुछ ही देर बाद गोदाम में मौजूद सभी कर्मचारी बेहोश होने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बेहोश हुए बिरौली निवासी सतपाल, करनपुर नगला निवासी सोनू, मौजपुर निवासी लोको, सोरला निवासी मोंटी और रामसिंह को अस्पताल में एडमिट कराया है। अनूपशहर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह घटना लूट की लग रही है। आरोपी गोदाम में मौजूद सभी लोगों को बेहोश कर लूट की बड़ी घटना को अंजाम देना की फिराक में थे। लेकिन गोदाम मालिक के लड्डू न खाने की वजह से आरोपी मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।