
एक माह बाद नाबालिग ने होश में आने पर खोला ऐसा राज कि परिजन भी रह गए सन्न
बुलंदशहर. पहासु थाना एरिया के कस्बे में एक नाबालिग लड़की के साथ में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते के भाई ने ही दोस्त के साथ मिलकर रिवाल्वर की नोक पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के होश में आने के बाद पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी एक नाबालिग लड़की पहासू में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आई थी। आरोप है कि 14 अप्रैल को रिश्ते के ही भाई ने उसे खाने के बहाने बारात घर में बुला लिया। लड़की के पिता का दावा है कि दो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेेप किया। उन्होंने बताया कि उसी दिन सेे उनकी बेटी सदमे में है। तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। अभी भी वह कुछ नहीं बोल पा रही है। उन्होंने बताया कि बेटी ने लिखित में आरोपियों के नाम बताए हैं। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पहासू निवासी प्रेम पुत्र सूरजपाल और छोटे खां पुत्र लियाकत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें दावा किया गया है कि प्रेम के पिता सूरजपाल काफी रसूखदार है। वह आरटीओ कार्यालय में तैनात है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना वाले दिन प्रेम के पास अपने पिता की लाईसेंसी रिवाल्वर भी थी। जिसका भय दिखाकर दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। पीड़ित परिवार का दावा है कि मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी प्रेम का पिता सूरजपाल उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
क्या कह रही है पुलिस—
इस पूरे मामले में बुलंदशहर के एसएसपी एन. कोलांचि का कहना है कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पिता की रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द कराने की भी तैयारी की जा रही है। इस मामले में एक आरोपी प्रेम को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
Published on:
13 May 2019 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
