19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / अखिलेश यादव की लहर में भी सपा बसपा के इस पूर्व बाहुबली विधायक से नहीं छीन पाई थी सीट

अखिलेश यादव की लहर में भी सपा बसपा के इस पूर्व बाहुबली विधायक से नहीं छीन पाई थी सीट

बसपा के टिकट पर दो बार बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हाजी अलीम का उनके घर में गोली लगा शव पड़ा मिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Oct 2018, 4:16 PM IST

Haji Aleem

अखिलेश यादव की लहर में भी बसपा के इस पूर्व बाहुबली विधायक ने मायावती को दिया था बेहतरीन तोहफा

बुलंदशहर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर दो बार बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हाजी अलीम का बुधवार को उनके घर में गोली लगा शव पड़ा मिला। उनकी मौत संदिग्‍ध परिस्थि‍तियों में गोली लगने से हुई है। पुलिस इसके पीछे हत्‍या की आशंका जता रही है। शव के पास एक पिस्टल भी पड़ी मिली है। दो गोली लगने की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है क‍ि परिजन खिड़की तोड़कर शव तक पहुंचे थे। उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस आत्‍महत्‍या के एंगल पर भी काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: मायावती को जीत का तोहफा देने वाले इस पूर्व बाहुबली बसपा विधायक की गोली मारकर हत्‍या! - देखें वीडियो

दो बार लगातार रह चुके हैं विधायक

52 साल के हाजी अलीम की बुलंदशहर सदर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनकी गिनती बसपा के कद्दावर और बाहुबली नेताओं में होती थी। बसपा सुप्रीमो मायावती का उन पर इतना भरोसा था कि बलात्‍कार जैसा गंभीर आरोप लगने के बाद भी पार्टी ने उनका साथ नहीं छोड़ा था। इसकी एक वजह यह भी थी कि हाजी अलीम की बुलंदशहर में अच्‍छी पकड़ थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था बसपा के इस पूर्व विधायक का बेटा

मायावती को दिया था तोहफा

हाजी अलीम 2007 व 2012 में लगातार बुलंदशहर सदर सीट से विधायक चुने गए थे। 2012 में जब समाजवादी पार्टी की लहर चल रही थी और अखिलेश यादव बहुमत के साथ प्रदेश की सत्‍ता पर काबिज हुए थे, उस समय भी हाजी अलीम ने यह सीट मायावती को तोहफे के रूप में दी थी। उससे पहले 2007 में उन्होंने सपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को हराया था। उससे पहले यह सीअ कभी बसपा के खाते में नहीं गई थी। बसपा के टिकट पर पहली बार कोई यहां से विधायक बना था। अगले विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही को 5 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। हालांकि, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्‍हें भाजपा के ही वीरेंद्र सिंह सिरोही से करीब 23 हजार से भी अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी की लहर में भी BSP सुप्रीमो मायावती को इस विधायक ने दिया था जीत का तोहफा