2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला का आरोप, पति ने ‘बाहर वाली’ के चक्कर में घर से निकाल दिया

‘मैं, मेरे पति और वो।’ बस इसी ‘वो’ के चक्कर में एक युवक ने ना सिर्फ अपनी पत्नी को बल्कि जवान बेटी को भी घर से बाहर निकाल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 6 Jun 2018, 3:22 PM IST

affair

पत्नी का आरोप, पति ने ‘बाहर वाली’ के चक्कर में घर से निकाल दिया

बुलंदशहर। ‘मैं, मेरे पति और वो।’ इस मूवी का नाम तो सबने ही सुना होगा। जिसमें एक पति बाहरवाली के लिए अपनी पत्नी को दोखा देता है। बस इसी ‘वो’ के चक्कर में अब एक युवक ने ना सिर्फ अपनी पत्नी को बल्कि जवान बेटी को भी घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पीड़ित पत्नी अपनी बूढ़ी मां और जवान बेटी को लेकर इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। बूढ़ी मां, और जवान बेटी को साथ लिए सिकन्द्राबाद कोतवाली में डेरा डाले पड़ी महिला का आरोप है कि उसपर किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके पति ने ही सितम ढाए हैं।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार की इस चूक के कारण भाजपा से नाराज हुए रामदेव, 10 प्वाइंट में जाने क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, राजधानी दिल्ली की रहने वाली महिला की शादी साल 2008 में सिकन्द्राबाद छांसियावाड़ा कॉलोनी निवासी रवी गुप्ता से हुई थी। पीड़िता की ये दूसरी शादी थी। जिसके चलते पीड़िता की पहले से एक बेटी है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले ढाई साल से उसके पति के जहांगीरपुर की किसी महिला से नाजायज संबंध हैं और उसका पति अश्लील संदेश भेजता था। जब पीड़िता ने इसका विरोध करना शुरू किया तो आरोपी पति पीड़िता और उसकी बेटी से मारपीट करने लगा। जिसके बाद बीती 31 मई को पीड़िता और उसकी जवान बेटी को घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें : आपके जीवन में ये मछलियां हैं बहुत जरूरी, इन्हें घर में रखने के रहस्य जानेंगे, तो रह जाएंगे दंग

पीड़िता के मुताबिक आरोपी पति अब अपनी पत्नी और बेटी को अपने साथ नहीं रखना चाहता है। आरोप है कि आरोपी पति इस कदर दबंगई पर आ गया है कि उसने अपनी पत्नी और उसकी जवान बेटी को घर से निकाल कर घर में ताला जड़ दिया। जिसके बाद पीड़िता अपनी बेटी और माँ के साथ इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। वहीं बुलंदशहर एसपी देहात रईस अख्तर का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।