साउथ अफ्रीका, मलेशिया और अमेरिका में आयरन मैन का खिताब हासिल कर चुके प्रवीण ने देश की छोटी—बड़ी कई प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है। अब देश की मदद के लिए उन्होंने अपने पदकों की ऑनलाइन नीलामी शुरू कर दी है। इससे मिले रुपये को वह पीएम केयर फंड में दान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने का एक ही उपाय है, घर में रहें सुरक्षित रहें। इस बीमारी के लड़ने के लिए उन्होंने अपने 35 से ज्यादा पदकों की ऑनलाइन नीलामी शुरू की है। अब तक दो मेडल्स बिक चुके हैं। जो कोई भी उनके पदक खरीदना चाहता है, वह उनकी वेबसाइट पर जाकर नीलामी में हिस्सा ले सकता है।