28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईटीबीपी में तैनात जवान इस तरह अरुणाचल में हो गया शहीद, हजारों नम आंखों ने दी विदाई

शहीद के परिवार में हैं तीन भाई और मां। छोटे भाई ने दी मुखाग्नि।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 Jul 2018, 7:07 PM IST

demo pic

आईटीबीपी में तैनात जवान इस तरह अरुणाचल में हो गया शहीद, हजारों नम आंखों ने दी विदाई

बुलंदशहर। चार दिन पूर्व अरूणाचल प्रदेश के लोअर सियांग में भूस्खलन से हुए हादसे में शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को सुबह उसके पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। उसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान विनोद का अंतिम संस्कार हुआ।

यह भी पढ़ें-मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग के लिए बेटे को भेजा था मलेशिया, अब शव लाने के लिए विदेश मंत्री से गुहार लगा रहा परिवार

गांव के लाल के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों का संख्या में लोग उमड़े। शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान 'जब तक सूरज चांद रहेगा, विनोद तेरा नाम रहेगा।' जैसे नारों से गांव गूंजता रहा। शहीद विनोद के पार्थिव शरीर को छोटे भाई रूपपाल ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पहासू इलाके के गांव अमरपुर निवासी विनोद कुमार आईटीबीपी में बतौर एएसआई के पद पर दिल्ली में तैनात थे।

यह भी पढ़ें-पुलिस ने निर्दोष को पकड़कर की जबरन जुर्म कबूल कराने की कोशिश तो हिन्दू संगठन के लोगों ने कर दिया ये कांड

यह भी पढ़ें-सपा विधायक नाहिद हसन द्वारा दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने की धमकी देने के मामले में आया नया मोड़

दिल्ली से विनोद कुमार अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग में ऑडिट करने के लिए गए थे। बीती गुरुवार को लोअर सियांग में अचानक भूस्खलन के दौरान उनके वाहन पर पत्थर गिर गए थे, जिसमें विनोद समेत 5 जवान शहीद हो गए। सोमवार की सुबह गांव में शहीद विनोद का शव आया तो उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

यह भी पढ़ें-खाना बनाते समय हो गया ऐसा की अस्पताल पहुँच गयी महिला

हर कोई अपने इलाके के लाल के अंतिम दर्शन करने के लिए बेचैन था। विनोद के परिवार में 3 भाई और उनकी मां हैं। विनोद की अचानक इस हादसे में हुई मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर में राजकीय सम्मान के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गयी। इसके बाद छोटे भाई रूपपाल ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग