29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल्याण सिंह का आज नरौरा में होगा अंतिम संस्कार, अमित शाह-राजनाथ और सीएम योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

Kalyan Singh cremation: कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार करीब 3 बजे होगा, जिसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 23 Aug 2021, 9:27 AM IST

कल्याण सिंह का आज नरौरा में होगा अंतिम संस्कार, अमित शाह-सीएम योगी समेत कई VVIP होंगे शामिल

कल्याण सिंह का आज नरौरा में होगा अंतिम संस्कार, अमित शाह-सीएम योगी समेत कई VVIP होंगे शामिल

अलीगढ़. Kalyan Singh cremation: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम को बुलंदशहर के नरौरा में बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी पहुंचेंगे। वहीं इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह अलीगढ़ के अतरौली पहुंचकर अहिल्या बाई स्टेडियम में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। शाह अंतिम यात्रा में शामिल होकर नरौरा भी जाएंगे।

3 बजे होगा अंतिम संस्कार

कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार करीब 3 बजे होगा, जिसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नरोरा थाना क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से आने वाले VVIP के लिए चार हेलीपैड भी बनाए गये हैं। कल्याण सिंह की मौत की खबर मिलने के बाद से ही डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत भारती समेत तमाम आलाधिकारी नरौरा में सुरक्षा के साथ अन्‍य व्यवस्थाएं करने में जुटे हैं। एडीएम डॉ. प्रशांत भारती के मुताबिक नरौरा गंगा किनारे स्तिथ गेस्ट हाउस में VVIP के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जानकारी के मुताबिक कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के नरौरा में स्थित बच्चा पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां स्थानीय और बाहर से आने वाले लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उसके बाद बांसी घाट पर अंतिम संस्कार होगा। एसएसपी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में आने वाले VVIP की सुरक्षा को लेकर सारे इंतजाम पूरे कर लिये गए हैं। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। आसपास के जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाई गई है। सड़क मार्ग पर भी यातायात सहित सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Weather Updates : मौसम विभाग का अलर्ट, इन 25 जिलों में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, देखें लिस्ट