बुलंदशहर. खुर्जा में चंद घंटों की मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की तरफ से किए जाने वाले तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। यहां कुछ देर की बारिश के बाद सिटी की कई कॉलोनियों में जल भराव की स्तिथि पैदा हो गई। शाम को बारिश होने पर शहर ऐसा लग रहा था, मानो यहां बाढ़ आ गई हो। दरअसल, मानसून से पहले ही नगरपालिका खुर्जा की ओर से नाले की सफाई जैसे कई अभियान चलाए गए। दावा किया गया कि हम मानसून से निपटने के लिए तैयार हैं, लेकिन जो तस्वीरें सामने है। वह वो खुर्जा नगर पालिका के उन तमाम दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं, यहां सवाल ये भी उठाता है की बारिश में जब इन कॉलोनियों और दुकानों और घरों में पानी भर गया है। लोग सड़कों पर निकलने की सोचकर भी परेशान हो रहे हैं। ये हालत तब है जब कि मौसम विभाग की तरफ से दी जा रही लगातार मानसून की चेतावनी दी जा रही थी। अभी आगे भी भारी बारिश की चेतावनी है। अगर मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हुई, तो खुर्जा नगर पालिका आगे आने वाली बारिश से कैसे निपटेगी। इसको लेकर लोगों में अभी से दहशत देखी जा रही है।