
इस अनोखे अंदाज में मतदान करने पहुंची गांव की महिलाएं, देखते रह गये लोग- देखें वीडियो
बुलंदशहर।लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार सुबह सात बजे शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गई।युवा से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं ने अपने पसंद के प्रत्याशी और पार्टी को वोट दिया।इसबीच ही बुलंदशहर लोकसभा में एक बूथ पर कई ग्रामीण महिलाएं ऐसे अंदाज में वोट डालने पहुंची कि उन्हें देखकर सभी लोग दंग रह गये। इतना ही नहीं बूथ पर एक अलग ही खुशी त्यौहार जैसा माहौल बन गया।
भैंसा बुग्गी में ऐसे बैठकर पहुंची महिलाएं
बुलंदशहर की लोकसभा क्षेत्र में आने वाले खेतलपुर गांव से कई महिलाएं वोट डालने के लिए भैंसा बुग्गी पर बैठकर घरों से पोलिंग बूथ के लिए निकली।इसबीच महिलाएं बुग्गी में ढोलक के साथ लोकगीत और भगवान के गाने गाते बजाते हुए कोतवाली देहात स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंची।महिलाओं को इस तरह आता देख वोट डालने खड़े अन्य मतदाता भी झूम उठें।उन्होंने भी महिलाओं के साथ संगीत गाया।वहीं महिलाओं ने पोलिंग बूथ पर अपनी पसंद की पार्टी और उम्मीदवार को वोट दिया।
गाना बजाते हुए ही वापस लौटा महिलाओं का ग्रुप
अपने मत का प्रयोग कर महिलाओं का ग्रुप वापस बुग्गी में बैठकर गाना गाते बजाते हुए वापस गांव लौटा।इस दौरान वह जहां से भी निकले।लोगों ने जमकर आनंद लिया।
Updated on:
18 Apr 2019 02:43 pm
Published on:
18 Apr 2019 02:43 pm
