
बुलन्दशहर. औरंगाबाद थाना क्षेत्र में 5 दिन पूर्व प्रेमिका की कॉल पर उसके घर गए प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद अधमरे हालत में घर से फैंक दिया। जिसकी इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। प्रेमी युवक के परिजनों ने प्रेमिका और उसके दो भाइयों व पिता के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिर्पोट दर्ज कराई है। वहीं, प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका के परिजन घर पर ताला लगा फरार हो गए हैं।
औरंगाबाद निवासी युवती ने मंगलवार की रात को फोन कर अपने प्रेमी युवक दानिश को घर पर बुलाया था। यहां प्रेमिका के परिजनों ने दानिश को पकड़कर जमकर लाठी डण्डों से पीटपीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद घर में चोरी करने की नियत से घुसने का आरोप लगाकर घर से बहार फैंक दिया। मामले को लेकर दानिश के भाई ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, औरंगाबाद पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
वारदात के बाद गंभीर हालत में बुद्धवार को दानिश को दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को दानिश की मौत हो गई। मृतक दानिश के भाई शमीम का आरोप है कि दानिश को उसकी प्रेमिका ने फोन कर धोखे से बुलाया और परिजनों के साथ मिलकर लाठी डण्डों से पीटपीटकर उसकी कई हडिडयां तोड़ दी, जिससे दानिश की मौत हो गई। औरंगाबाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्रेमिका, उसके दो भाई और पिता के खिलाफ रिर्पोट दर्ज की गई है। आरोपी घर पर ताला लगा फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हैं, लेकिन पुलिस ने जिन धाराओं में केस दर्ज किए है, उससे उसकी नीयत पर सवाल उठ रहे हैं।
Published on:
4 Feb 2018, 7:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.