19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CORONA VIRUS की वजह से गुरुवार को शख्स पहुंचा था घर, प्रेमिका के साथ पेड़ पर मिला लटका

Highlights . इछावरी में गांव में प्रेमी और प्रेमिका ने की आत्महत्या . एक ही चुन्नी से फांसी लगाकर दोनों ने की आत्महत्या
less than 1 minute read
Google source verification
crime.png

बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव इछावरी में एक युवक और युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। दोनों ने एक ही चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आंशका जताई जा रही है कि दोनों ने प्रेम—प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में Corona के सबसे ज्यादा केस, अब तक 17 मामले सामने आए

जानकारी के अनुसार, थाना डिबाई क्षेत्र के गांव इछावरी में सोमवीर (24) व युवती शीतल (18) का शव हुसैनपुर खेड़िया मार्ग पर स्थित गेंहू के खेत में एक पेड़ से लटके हुआ मिला है। दोनों के शव मिलने की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका शीतल के पिता संतोष ने पुलिस को बताया कि शीतल रात दो बजे से गायब थी। उसे काफी खोजने का प्रयास किया गया। शुक्रवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली।

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि सोमवीर दिल्ली में हलवाई का कार्य करता था। गुरुवार रात ही वह गांव आया था। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक सोमवीर गुरुवार को ही दिल्ली से लौटा था। इनके बीच में पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग