28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big breaking: यूपी के इस भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

भाजपा विधायक को मिली धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Jul 2018, 7:31 PM IST

बुलंदशहर। जिले के खुर्जा विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) सीट से भाजपा विधायक बिजेंद्र सिंह खटीक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही विधायक को गंदी-गंदी जातिसूच गालियां भी दी गई। आपको बता दें कि खुर्जा सुरक्षित सीट से विजेंद्र सिंह खटीक पहली बार 2017 में विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वे खुर्जा के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें-सपा विधायक नाहिद हसन द्वारा दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने की धमकी देने के मामले में आया नया मोड़

भाजपा विधायक ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में भाजपा विधायक विजेंद्र सिंह खटीक ने बताया कि उनके साथी कार्यकर्ता कोमल के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने विधायक को गंदी-गंदी गालिया देते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने धमकी दी। मामले में विधायक ने आरोपित के विरूद्ध पुलिस से नामजद शिकायत की है। पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है। मामला बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें-बाहुबली द्वारा जमीन कब्जाने पर दो भाइयों ने सीएम योगी से मांगी इच्छामृत्यु, लखनऊ तक मचा हड़कंप

यह भी देखें-केमिकल लूटने के दौरान हो सकता था बड़ा हादसा, देखें वीडियो

आपको बता दें कि पिछले महीने भी बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ अनीत लोधी को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी से की थी। अनीता लोधी को व्हाट्सऐप पर धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने धमकी देते हुए विधायक से पैसों की मांग की थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के कई अन्य भाजपा विधायकों को भी उसी तरीके से धमकी मिली थी, जिस तरह से भाजपा विधायक अनीता लोधी को मिली थी। सबके पास एक ही तरह का व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर धमकी दी गई थी। इनमें नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह व मुरादाबाद सदर सीट से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता भी शामिल हैं। इनके अलावा भी यूपी के कई अन्य विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा विधायकों को भी धमकियां मिली थीं। सभी मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग