
बुलंदशहर हिंसा के बाद सीएम से मिले विधायक और सांसद, किया ये बड़ा वादा
बुलंदशर. स्याना में 3 दिसंबर को हुई कथित गोकशी के बाद हुए हिंसा और बुलंदशर डीएम कॉलोनी में सांसद द्वारा दीवाल तोड़ने के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 5 विधायक जिला पंचायत सदस्य और जिलाध्यक्ष से लखनऊ में मुलाकात की।
बुलंदशहर के स्याना में हुई गोकशी और बवाल मामले में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की जान चली गई थी और सुमित नाम के एक युवक की भी मौत हो गई थी। गौरतलब है कि इस हिंसा के बाद राज्य सरकार की काफी फजीहत हुई थी। इसके बाद सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए भाजपा के सांसद और विधायकों की एक कमेटी बनाकर स्याना हिंसा और डीएम कॉलोनी दिवाल मामले जांच भी कराई गई थी। जांच रिपोर्ट पार्टी पदाधिकारियों को सौंप दी गई थी। इसी संबंध में बुलंदशहर के 5 विधायक जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य जांच करने वाली टीम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को इस पूरे मामले की विधायकों ने जानकारी दी और डीएम कॉलोनी दीवार प्रकरण को भी सीएम के संज्ञान में लाया गया। स्याना विधायक देवेंद्र लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री से डेढ़ घंटे की मुलाकात हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सिकन्द्राबाद विधायक विमला सोलंकी, बुलंदशर विधायक वीरेंद्र सिरोही, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, खुर्जा विधायक विजेंद्र खटीक और जांच करने आई बुलंदशहर पूर्व में तीन विधायक सांसद के की मुलाकात की और स्याना मामले में अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सीएम योगी ने उचित कार्रवाई करने का उन्हें आश्वासन भी दिया।
Published on:
8 Jan 2019, 6:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.