13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown में परिवार से बिछड़े बंदर को मिला पुलिस का आसरा, जानिये पूरा मामला

देश में चल रहे लॉकडाउन का असर जानवरों भी पड़ा है।
less than 1 minute read
Google source verification
bulandshahr.jpg

बुलंदशहर: देश में चल रहे लॉकडाउन का असर जानवरों भी पड़ा है। यहां तक की जो जहां था वहीं फंस भी गया। इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी इस त्रासदी का दंश झेलना पड़ रहा है। एक बंदर अपने परिवार से बिछड़ा तो दरोगा ने उसे पालना शुरू कर दिया। वह बंदरों के बीच रहने की जगह उन्हीं के पास रहता है।

बंदर पर अगौता थाने में तैनात दरोगा संजय त्यागी की नज़र पड़ी। दरोगा बंदर को खाना, पानी आदि मुहैया कराने लगे। देखते ही देखते बंदर को अब दरोगा से इस कदर लगाव हो गया कि बंदर दरोगा के इर्द-गिर्द नज़र आता है। बंदर थाने के भीतर कुर्सी पर बैठे दरोगा की बाजू पर अठखेलियां करता है। कंधे पर चढ़ जाता है और बाजू का तकिया बनाकर मेज पर ही सो भी जाता है।

संजय त्यागी का कहना है कि बंदर को कई बार उसके झुंड में छोड़ कर आ चुके हैं, लेकिन थाने में लौट आता है। दरोगा संजय के मुताबिक बंदर करीब एक माह से इंसानों के बीच रह रहा है।