2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में मुस्लिम ने पेश कि ऐसी मिसाल, मिलने के लिए दिल्ली से दौड़े भाजपा सांसद

एक मुस्लिम ने ऐसी मिसाल पेश की है कि भाजपा सांसद भी उनसे मिलने पहुंच गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Jun 2018, 8:23 PM IST

manoj tiwari

यूपी के इस जिले में मुस्लिम ने पेश कि ऐसी मिसाल, मिलने के लिए दिल्ली से दौड़े भाजपा सांसद

बुलंदशहर। देश में अक्सर हिंदू-मुस्लिम को लेकर कई तरह की बात सामने आती है। वहीं कई बार पॉलिटिकल पार्टियां भी इस मुद्दे को भुनाने में लगी रहती है। लेकिन इस बीच बुलंदशहर में एक मुस्लिम ने ऐसी मिसाल पेश की है कि भाजपा सांसद भी उनसे मिलने पहुंच गए।

यह भी पढ़ें : मनोज तिवारी ने बताया, इस ट्रिक से कैराना और नूरपुर उपचुनाव की हार का बदला 2019 में लेगी भाजपा

दरअसल, बुलन्दशहर के स्याना क्षेत्र के चंदियाना में मुस्लिम युवक ने गौशाला बनाकर हिन्दू-मुस्लिम के भाईचारे की बड़ी मिसाल पेश की है। जिसके बाद रविवार को भाजपा सांसद और दिल्ली भाजपा प्रभारी मनोज तिवारी यहां उनकी गौशाला का निरिक्षण करने पहुंचे। यहां मनोज तिवारी ने कहा कि बुलन्दशहर में मुस्लिम युवक गौशाला चलाकर नि:स्वार्थ गायों की सेवा कर रहा है। जिसके बाद उनसे रहा नहीं गया और वह गौशाला का निरीक्षण करने आ पहुंचे।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने बताया, भाजपा को किन लोगों ने दिया वोट और सपा-रालोद की कैसे हुई जीत!

उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहता हूं अगर ऐसे ही मुस्लिम समाज के लोग समाज हित और भाईचारे के लिए काम करें तो इससे देश में भाईचारा तो बढ़ेगा ही साथ ही देश का विकास भी होगा। इस दौरान भाजपा सांसद ने गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर उपचुनाव में हुई भाजपा की हार पर बात करते हुए 2019 में जीतने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो कमियां निकल कर आईं हैं हम 2019 में उनमें सुधार करेंगे।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग के आंकड़े आने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, भाजपा की हार का मुख्य कारण बना ये व्यक्ति!

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी को गोरखपुर, फूलपुर के बाद कैराना और नूरपुर उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। जबकि गठबंधन कर विपक्षी पार्टियों ने इन सीटों पर जीत दर्ज की। जिसके बाद भाजपा द्वारा हार के कारणों का पता कर उनमें सुधार करने का काम भी करने की बात कही गई।