2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रमजान के आखिरी शुक्रवार मुस्लिमों ने नमाज अदा कर इजरायल और अमेरिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

देशभर में मुसलमानों ने अल्लाह की इबादत में रोजा रखा हुआ है और मस्जिदों में इबादतों का दौर चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Jun 2018, 7:13 PM IST

muslim

शिया समुदाय के मुस्लिमों ने नमाज अदा कर इजरायल और अमेरिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

बुलंदशहर। रमजान का पाक महीना चल रहा है। देशभर में मुसलमानों ने अल्लाह की इबादत में रोजा रखा हुआ है और मस्जिदों में इबादतों का दौर चल रहा है। साथ ही रोजेदारों के सर खुदा की इबादत में झुक रहे हैं। जहां देशभर के शहरों और मस्जिदों में लोग खुदा की इबादत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : होर्डिंग हटाने को लेकर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के भाई और चेयरमैन में मारपीट

वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शिया समुदाय के मुसलमानों ने मस्जिद में रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा कर इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : इस धनकुबेर के घर पड़ा इनकम टैक्स का छापा तो बिगड़ गई तबियत, पिछले 30 घंटे से चल रही रेड

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ईरान के रेगुलेशन लीडर आयतुल्लाह खुमैनी के आह्वान पर भारत में भी शिया समुदाय के लोगों ने रमजान का आखिरी शुक्रवार योम ए क़ुद्स के नाम से मनाया। इस दौरान शुक्रवार को करबला मस्जिद में शिया समुदाय के इमाम ए जुमा मौलाना मोहम्मद मकारीम ने जुमे की नमाज अदा कराई।

यह भी पढ़ें : गैस सिलेंडर पर ऐसे मिलता है 50 लाख का मुफ्त इंश्योरेंस, बाकि इन चार और चीजों पर मिलेगा फ्री कवर

भारी संख्या में लोगों ने निकाला जुलूस

जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए और खुदा की इबादत में नमाज अदा की। इसके बाद में शिया समुदाय के सभी लोगों ने इजरायल व अमेरिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए जलूस निकालकर हकीम कामयाब हुसैन के चौक पहुंचे। जहां पर मौलाना किफायत हुसैन ने तकरीर कराई।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर में अलविदा जुमा की नमाज हुर्इ संगीनों के साए में

इस दौरान मौलाना ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि दुनिया मे किसी मुल्क का किसी भी कौम के व्यक्ति पर जुल्म होता है तो उसका विरोध होना चाहिए। इस मौके पर मौलाना सैयद अरशद अब्बासी, मौलाना सैयद, मौलाना सिब्ते हैदर के अलावा मुमताज हैदरए शादिक हुसैनए, अन्नू हैदरए सफ़ात हुसैनए, डॉ तलाक़ हुसैनए, साबिर भाई आदि लोग मौजूद रहे।