वहीं नाबालिग को पिटने वालों का आरोप है कि वह गली में लड़की के साथ छेड़छाड़ करता था। वह उसके लिए गली में आकर गाना गाता था। जब उससे इसके लिए मना किया। ताे वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। वहीं लोगों का आरोप है कि एंटी रोमियो टीम गठित करने के दावे तो पुलिस अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन कभी एन्टी रोमियो टीम ने मजनू नहीं पकड़े। कभी पति पत्नी को बेइज्जत किया तो कभी पार्कों में ठहलने आये युवकों को पीट दिया। इससे अलग कभी इस टीम ने कोई करतब करके नहीं दिखाए। पूरे जनपद में रोजाना तीन चार बलात्कार, दो दर्जन से ज्यादा छेड़खानी के मामले संज्ञान में आते हैं।