
cm yogi adityanath
बुलंदशहर. सूबे की योगी सरकार ने 2019 आम चुनाव को देखते हुए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। जन प्रतिनिधियों को जोड़ने के लिए ग्राम चौपाल अभियान नाम का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुलंदशहर सांसद डॉक्टर भोला सिंह और भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बनवोई के करीम नगर गांव में जन चौपाल लगाकर अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की समस्यां का निस्तारण किया। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष धमेंद्र काली सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहें।
यह भी पढ़ेंः चार साल, बेमिसाल: पॉटरी उद्योग का हो गया ऐसा हाल, सच्चाई जानकर मोदी सरकार के उड़ जाएंगे होश
शौचायल निर्माण के लिए लोगों को मिले 2 से 6 हजार रुपए
सांसद के चौपाल में शौचायल निर्माणकार्य में फैले बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार की पोल खुली। चौपाल के दौरान पांच गांवों की समीक्षा के दौरान जब अहमदानगर का नाम पुकारा गया तो यहां के लोगों की नाराजगी फूंट पड़ी। इन लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके भदवार के खतवार मोहल्ले में एक भी शौचालय नहीं बने हैं। इसकी वजह ये है कि लोगों को शौचालय के लिए मिलने वाले 12 हजार की जगह सिर्फ 6 हजार रुपए ही दिए जा रहे है। वहीं, बनवोई के स्थानीय निवासियों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि शौचालय के पैसे दिलवाने के नाम पर प्रधान लोगों से 2-2 हजार रूपये वसूल रहे हैं।
सांसद ने अफसरों की भी लगाई क्लास
चौपाल में सांसद भोला सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने सिलसिलेवार तरीके से सभी विभागों के काम की जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। इस दौरान कई विभाग के अधिकारी अपने विभाग से जुड़ी जानकारी तक ढंग से नहीं दे पाए। बीबीनगर बीडीओ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता तक की जानकारी नहीं दी गई, जिसपर सांसद भोला सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़े अधिकारी से जब उज्जवला योजना की पात्रता रखने वाले लोगों को बताने के लिए कहा गया तो इसमें अधिकारी समेत गैस एजेंसी के डीलर भी बगले झांकने लगे। सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारी को सभी कागजों के साथ हाजिर होने के आदेश दिए और आदतों में सुधार लाने को कहा। इस दौरान सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग के कामों से संतोष जताया। इस दौरान लोगों ने सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष को विकास कार्यो से संबंधित ज्ञापन भी दिए, जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष ने विकास कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।
Published on:
9 Jun 2018, 1:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.