सूचना के बाद खुर्जा पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया और जैसे ही खुर्जा सीमा रेखा में ट्रक ने प्रवेश किया तो एनएच-91 पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। जब बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जब इनसे पूछताछ की गई तो संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और उनकी तलाशी ली गई। पूछताछ में पता चला कि वह लुटेरे हैं। राह चलते हुए वाहनों को अपना शिकार बनाया करते हैं। दोनों आरोपियों में से एक आरोपी कुलदीप शर्मा गोकिलपुरी दिल्ली निवासी है। जबकि उसका दूसरा साथी अखिलेश शर्मा लोनी अंकुर विहार का रहने वाला है। फिलहाल, कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जबकि घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ने में ततपरता दिखाने वाले उपनिरीक्षक श्योराज सिंह, कांस्टेबल अक्षय कुमार, होमगार्ड आफाक हुसैन, जबकि पीआरवी के कर्मचारी जोगराज सिंह, कांस्टेबल नौशाद अली और होमगार्ड संजय को पुरस्कृत किया गया है।