3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशर में फिर हुआ खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव से इलाके में फैली दहशत

संघर्ष में 4 लोग घायल मामले से संबंधित चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 31 Dec 2018, 4:44 PM IST

bulandshahar clash demo pic

बुलंदशर में फिर हुआ खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव से इलाके में फैली दहशत

बुलंदशर. यूपी के बुलंदशर में एक बार फिर चुनावी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष सामने आया है। खुर्जा देहात के खबरा गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए । इस दौरान दोनों ह पक्षों में जमकर लात-घूंसे, पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर दोनों ही परिवार के 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के खबरा गाँव में प्रधानी के चुनाव के बाद से चली आ रही चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष में जमकर लाठी डंडे चले, जबकि कई राउंड फायरिंग भी हुई। वहीं, संघर्ष के दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष के बाद भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। ग्रामीणों की माने तो ये रंजिश प्रधानी चुनाव से चली आ रही रही है, जिसके चलते गांव में पहले भी कई बार बवाल हो चुका है। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

आरोप है कि खुर्जा के खबर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर जीते हुए प्रधान पक्ष ने हारे हुए पक्ष पर सोमवार की सुबह हमला कर दिया, जिसमें मेघराज समेत हारने वाले पक्ष की तरफ से तीन लोग घायल हो गए। वहीं, जीते हुए पक्ष से धर्म वीर प्रधान पक्ष के लोगों ने भी पथराव कर दिया और दोनों तरफ से हुए पत्थरबादी में लगभग 6 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष की तरफ से तीन-तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है।

पीड़ित की बेटी चंचल ने बताया कि मेरा भाई दुकान से सामान लेकर आ रहा था। तभी उस पर हमला कर दिया गया। उन लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। उन लोगों से प्रधानी चुनाव को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। उन लोगों ने घर में पथराव कर दिया, जिसमें मेरा भाई की घायल हो गया। इसके बाद हमारे घर से 3 लोगों को पुलिस पकड़ कर ले गई है। वहीं, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि खुर्जा देहात दो पक्षों में संघर्ष का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर भेज दी गई है। पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद दोषियों को जेल भेजा जाएगा।