1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 और 5 साल की दो मासूम बहनों से बलात्कार का आरोपी नवल किशोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

बर्गर खिलाने के बहाने दोनों मासूमों को बाइक पर बैठाकर ले गया था आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 30 Aug 2018, 8:34 PM IST

rape accuse

7 और 5 साल की दो मासूम बहनों से बलात्कार का आरोपी नवल किशोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

बुलंदशहर . उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में दो दिन पहले दो सगी नाबालिग सात और पांच साल मासूम बहनों से दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बच्चियों से दरिंदगी के आरोप में 23 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम लवली उर्फ नवल किशोर। आरोपी बर्गर खिलाने के बहाने दोनों मासूमों को बाइक पर उठा ले गया था। इसके बाद बच्चियों को जंगल में ले जाकर दोनों के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है कि घटना का खुलासा होने के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष था। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही घटना का खुलासा कर दिया। गौलतब है कि पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी की तलाश में जुटी थी। लिहाजा, पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। इस संबंध में अपरयह जानकारी बुलंदशहर के अपर नगर पुलिस अधीषक परवीन रंजन ने दी।


यह भी पढ़ें- 5 और 7 साल की दो बहनों को अगवाकर बलात्कार की घटना से उबला यूपी का यह शहर
दरअसल, बेखौफ दरिंदे ने बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के कस्बे से बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास घर के आगे खेल रहीं दो नाबालिग बहनों का बर्गेर खिलाने के बहाने अपरहण कर लिया था। बच्ची के बयान के मुताबिक अज्ञात बाइक सवार दरिन्दे दोनों मासूम बहनो को बाईक पर बैठा जंगल में ले जाकर दोनों बहनों के साथ दारिन्दगी की थी। बताया जाता है कि रात के लगभग साढ़े नौ बजे परजिनों ने घर में बच्चियों को न पाकर उनकी तलाश शुरू की तो दोनों घर से लगभग पांच किमी दूर हैदराबाद टांडे की पुलिया के पास बदहवास हालत में मिली। इसके बाद दोनों बच्चियों को लेकर परिजन घर आ गए और गांव वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस तभी सक्रिय हो गयी। आपको बता दें कि इस घटना से गुस्साए गांव वालों ने बाज़ार बंद कराकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ेंः दो युवतियों को अगवा कर तीन वहशी कर रहे थे गैंगरेप, तभी पहुंचे ग्राणीम तो आरोपियों का हुआ ये हाल

ग्रामीणों के मुताबिक एक पीड़िता की उम्र सात वर्ष है और दूसरी की उम्र पांच वर्ष है। इन बच्चियों के पिता मजदूर है। वहशी दरिंदे इन बच्चियों के साथ मुंह कालाकर बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। कहा जा रहा है की परिजनों की तलाश करने पर बदहवास हालत में दोनों बच्चियां पड़ी मिली। पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों बच्चियों की मेडिकल जांच कराकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के आला अधिकारी को जब पता चला कि कि ग्रामीण रेप की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है तो जिला मुख्यालय से एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह और एसपी क्राईम आदि अधिकारी मौके पर पहुंचेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रमीणो को शांत किया था और दो दिन में घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।