जानकारी के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि मामन रोड पर पुरानी डेरी वाली कोठी पर कुछ वाहन चोर चोरी की मोटरसाइकिलों को एकत्रित कर बेचने के उद्देश्य से ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी की घेराबंदी कर पांच मोटरसाइकिल चोरों को मौके से गिरफ्तार किया, लेकिन चोरो का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार दोनों शातिर चोरों ने अपने फरार साथी का नाम विशाल पुत्र रामनिवास बताया है। जो उन्हीं के गांव गोमना का निवासी है।