
कोरोना को हराने के लिए तैयार हो रहा जयपुर, अब तक ये सुविधाएं शुरू
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। यूपी के बुलंदशहर में लॉकडाउन के बावजूद सड़कों पर लोग निकले। सड़कों पर आए लोगों को पुलिस ने सबक सिखाने का नायाब तरीका निकाला। सड़क पर आए लोगों को गुलावठी पुलिस ने मास्क लगाकर निकलने, लॉकडाउन का उल्लंघन न करने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की शपथ दिलाई।
पहासू पुलिस ने युवकों को सडक पर दड़ बैठक लगवाकर मुंह पर मास्क लगाने व लॉकडाउन में न निकलने की शपथ दिलायी। उसके बाद छोड़ा गया। इस दौरान कोई सामान लेने मेडिकल या किसी भी दुकान पर जाता है तो उसको 1 मीटर की दूरी पर खड़े होकर सामान लेने के लिए जागरुक किया गया। बुलंदशर में मेडिकल के बाहर गोला बनाकर लोग खड़े दिखाई दिए। उधर, लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के सीनियर अफसर भी सड़कों पर आकर जायजा ले रहे हैं।
नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य जनपदों से पैदल आने वाले लोगों को घर पहुंचाने में भी पुलिस जुटी हुई दिखाई दी। एसएसपी संतोष कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग घर से बाहर न निकले।
Updated on:
25 Mar 2020 03:12 pm
Published on:
25 Mar 2020 03:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
