5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैदल जा रहे युवकों ने टोकने पर चला दी गोली तो जमकर हुर्इ फायरिंग, एक इनामी हुआ घायल

पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification
news

पैदल जा रहे युवकों ने टोकने पर चला दी गोली तो जमकर हुर्इ फायरिंग, एक इनामी हुआ घायल

बुलंदशहर। अब तक आप ने पुलिस मुठभेड़ में घायल या मारे जाने वाले सभी बदमाशों को बाइक या कार सवार सुना होगा।लेकिन गुरुवार रात बुलंदशहर पुलिस न पैदल जा रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका। तो उन्होंने बिना कुछ सोचे पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी।जब तक पुलिस टीम कुछ समझपाती एक बदमाश फरार हो गया।वहीं पुलिस ने दूसरे बदमाश को गोली मारी।पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी इनामी बदमाश है।

चेकिंग के दौरान टोकने पर चला दी गोली

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर कोतवाली नगर इलाके के मोहन कुटी पर गुरुवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी दो युवक पैदल किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे।उसी दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्ध देख रूकने का इशारा किया।इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।वहीं पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गर्इ। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई।बदमाश की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी राजू के रूप में हुर्इ है।आरोपी पर 4 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।इनमें लूट चोरी में वांछित चल रहा था। देर रात मुठभेड़ के दौरान इस को गिरफ्तार किया गया है।वहीं दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

आरोपी कर्इ मामलों में चल रहे थे वांछित

इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि बदमाश कर्इ वारदातों में वांछित चल रहा था।चोरी और लूट की वारदातों में यह शामिल था।उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।देर रात ये किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था।उसी दौरान मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी बदमाश 15000 हजार रुपये का इनामी है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग