24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की खिड़की खुलते ही निकलने लगे रुपये, इतना कैश देख लोगों के उड़े होश, देखें वीडियो

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और सचल दल ने बरामद की नगदी कारोबारी के बताए जा रही रकम  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 Mar 2019, 10:10 AM IST

cash

कार की खिड़की खुलते ही निकलने लगे रुपये, इतना कैश देख लोगों के उड़े होश, देखें वीडियो

बुलंदशहर. खुर्जा कोतवाली पुलिस व सचल दल ने वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो कार से 1 करोड़ 6 लाख रूपये की नगदी बरामद की है। सचल दल ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। बताया जा रहा है कि नगदी पशु व्यापारी की है। मौके पर नगदी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखाए गए। जिसके चलते सचल दल ने नगदी को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले गायब हुए गठबंधन के नेता, इन सीटों पर भाजपा को होगा बड़ा फायदा!

जानकारी के अनुसार, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा चौराहे के पास पुलिस की एक टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को एक स्कॉर्पियो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोक लिया। कार की चेकिंग की गई तो उसमें रुपये निकले। जिलाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद स्कॉर्पियो कार में रुपये लाए जा रहे थे। कार सवार हाजी इरफान मौके पर नगदी के दस्तावेज पेश नही कर सके। बाद में सचल दल ने नगदी जब्त कर ली गई। उन्होंने बताया कि 1 करोड 6 लाख रूपये बरामद किए गए हैैं। सूचना मिलने पर नोएडा आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि नगदी क्यों लाई जा रही थी। जिलाधिकारी ने बताया कि कार में बोरे में भरकर 100-100 गड्डियां रखी हुई थी।

यह भी पढ़ें: 3 बच्चों की मां ने घर से भागकर ननद के साथ रचाई शादी, घरवालों के सामने खड़ी हो गई एक और परेशानी

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग