14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप आरोपी के घर दबिश देने गई थी पुलिस, लोगों ने पीट-पीट कर दिया ये हाल, रायफल भी छीनी

सिकन्द्राबाद के एसओ अशोक कुमार ने ककोड़ थाने में अपनी आमद दर्ज करा और कुछ सिपाहियों को साथ लेकर मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान आरोपी के घर दबिश दी।

2 min read
Google source verification
Rape accused home

बुलंदशहर। बलात्कार के आरोप में फरार चले रहे आरोपी के घर दबिश देने गई सिकन्द्राबाद पुलिस को लोगों ने चोर समझकर लाठी-डडों से पीट डाला। यही नहीं लोगों ने पुलिस कर्मी से उसकी राइफल भी छीन ली। पुलिस कर्मियों ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बता दें कि इस घटना में एक होमगार्ड सहित तीन से चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये था मामला
जानकारी के अनुसार, बलात्कार के आरोप में काफी समय से फरार चल रहे ककोड़ क्षेत्र के आरोपी अमरुद्दीन को पकड़ने के लिए पुलिस मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान गई थी। पुलिस टीम का नेतृत्व सिकन्द्राबाद के एसओ अशोक कुमार कर रहे थे। बता दें कि अशोक कुमार ने ककोड़ थाने में अपनी आमद दर्ज कराकर और कुछ सिपाहियों को साथ लेकर मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी अमरुद्दीन को पकड़ लिया। पुलिस के पकड़ते ही लोगों ने चोर समझकर चोर-चोर चिल्लाना शुरु कर दिया।

पुलिस को चोर समझ लोगों ने पीटा
जानकारी के मुताबिक दबिश के समय पुलिस कर्मियों ने वर्दी नहीं पहन रखी थी। चोर-चोर की आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला एकत्र हो गया। लोगो़ ने पुलिस की एक न सुनी और लाठी-ड़डों से हमला बोल दिया। लोगों ने पुलिस कर्मियो को जमकर पीटा। यही नहीं लोगों ने पुलिस कर्मी की राइफल भी छीन ली। पुलिस कर्मियों ने वहां से भागाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस घटना में राजेश कुमार होमगार्ड सहित तीन से चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बरामद की राइफल
बुधवार को पुलिस ने गढ़ी ठाकुरान में आरोपियों के घर छापा मार। जानकारों के मुताबिक पुलिस की लूटी हुई राइफल आरोपी के पड़ोसी अनीस के घर से बरामद कर ली है। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी अमरुद्दीन, शाहरुख और अनीस को भी अरेस्ट कर लिया।

क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी सिटी प्रदीप रंजन ने बताया कि पुलिस ने बलात्कार के आरोपी अमरुद्दीन को अरेस्ट कर लिया है, साथ ही पुलिस पर हमला करने वाले 9 नामजद सहित 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 332, 353, 323, 325, 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।