23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री जी जनसभा को कर रहे थे संबोधित, लेकिन अचानक हुआ कुछ ऐसा की बीच सभा में हो गई किरकिरी

महेश शर्मा ने पूर्व सरकारों की बताई लापरवाही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 16 Jul 2018, 9:20 AM IST

Bulandshahr

बीजेपी के मंत्री जी कर रहे थे जनसभा को संबोधित, लेकिन अचानक हुआ कुछ ऐसा की बीच सभा में हो गई किरकिरी

बुलंदशहर। 2019 चुनाव के लिए पार्टियों ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। तो बीजेपी भी दुबारा सत्ता में आने को बेकरार है और इसलिए पार्टी के नेता से लेकर मंत्री, सासंद कर चुनाव से पहले माहौल बनेने में जुट गए हैं। इसी के तहत लोकसभा चुनावों से पूर्व यूपी के बुलंदशहर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री डा.महेश शर्मा एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। लेकिन अपनी पार्टी का बखान करते उससे पहले ही कुछ ऐसा हुआ जिससे सरकार के दावो की पोल खोल दी और मंत्री जी की भी किरकिरी हो गई। हालाकि केंद्रीय मंत्री ने यहां भी पूर्व सरकार पर ठिकरा फोड़ दिया।

ये भी पढ़ें : राशिफल 16 जुलाई 2018 जानिए आज किन राशि वालाें काे रहना है वाहन चलाते हुए सावधान आैर ये छाेटा सा काम करने पर किनके बनने वाले हैं बिगड़े काम

दरअसल जनसभा के दौरान केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा सभी को संबोधित कर रहे थे। तभी अचानक बत्ती गुल हो गयी। जिसके बाद मंत्री जी ने मोबाइल फोन टार्च की रोशनी में ही काफी देर तक जनसभा को सम्बोधित करते रहे। जिसके बाद आनन-फानन में जनरेटर चलाया गया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि 24 घंटे और 20 घंटे बिजली का दावा करने वाली बीजेपी सरकार के शासन में गई इस लाइट को बड़े ही चालाकी से मंत्री जी ने एक बार फिर पूर्व की सरकारों पक ठिकरा फोड़ दिया। बिजली गुल होने को लेकर महेस शर्मा ने कहा कि सभा में बिजली गुल होना व्यवस्था का फेलियर होना नहीं है बल्कि पिछली सरकारों ने एक भी पावर प्लांट नही लगाया था, जिसकी वजह से आज लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। लेकिन अब हमारी सरकार धीरे-धीरे सभी शहरों में पावर प्लांट लगा रही है।

ये भी पढ़ें : कार मांगकर घूमने निकले थे मौसेरे भार्इ, फिर कुछ एेसा हुआ कि घर पर पहुंची यह खबर


गौरतलब है कि प्रदेश सरकार कस्बों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे करती आ रही है मगर मंत्री की सभा में ही सरकारी दावों की पोल खुल गयी। वहीं योगी के संसदीय क्षेत्र के गडढायुक्त होने को लेकर कहा कि हमें जंग लगा सिस्टम मिला है उन सडकों को ठीक करने में थोडा समय लगेगा।

ये भी पढ़ें : देवबंद दारूल उलूम का फतवाः महिलाआें का बाजार में जाकर मेहंदी लगवाना नाजायज, देखे वीडियाे

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग