बुलंदशहर।स्कूल को विद्या का मंदिर कहा जाता है आैर शिक्षक को माता-पिता से बढ़कर गुरु आैर भगवान बराबर माना जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आया यह मामला आप को सोचने पर विवश कर देगा। दरअसल यहां प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राआें ने स्कूल के हेड मास्टर यानि प्रिंसिपल पर गिलास में मूत्र भरकर यह काम करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि यह न करने पर प्रिंसिपल उनकी पिटार्इ कर रहा था।