22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / 8 माह से रेप के आरोप में जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या, यह वजह आई सामने

8 माह से रेप के आरोप में जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या, यह वजह आई सामने

बहू ने कराया था सास, ससुर समेत तीन पर दहेज का मुकदमा दर्ज जेल में फांसी लगाकर की आरोपी ने आत्महत्या  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 May 2019, 12:24 PM IST

jail

8 माह से रेप के आरोप में जेल में बंद कैदी ने की आत्महत्या, यह वजह आई सामने

बुलंदशहर. 8 माह से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद एक कैदी ने बुलंदशहर जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी करने के बाद कैदियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: इन केंद्रीय मंत्रियों पर भाजपा खेल सकती है बड़ा दांव, मिलेगा यह पद

बता दें कि थाना पहासू क्षेत्र के करोरा निवासी नवरत्न सिंह की पुत्रवधू ने सास, ससुर, सास और पति के दादा पर रेप व दहेज मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में 8 महीने पहले पहासू थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जेल में बंद नवरत्न सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करोरा निवासी नवरत्न के बेटे पुष्पेंद्र की शादी 16 महीने पहले हुई थी। शादी के 8 महीने बाद पुष्पेंद्र बीमारी से मौत हो गई थी। उसके बाद पुष्पेंद्र की पत्नी ने ससुर और ददिया ससुर पर दहेज मांगने और बलात्कार का आरोप लगाया था।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेजा था। इस में मामले में पति के दादा की तो जमानत हो गई थी, लेकिन नवरत्न की जमानत नहीं हो पाई। बताया गया है कि इसकी वजह से वह परेशान चल रहा था। बताया गया है कि नवरत्न जेल में किसी बात नहीं किया करता था। वह चुपचाप और गुमसुम रहता था। घटना के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच हुआ है। मजिस्ट्रेट के सामने पीएम कराया गया है।

यह भी पढ़ें: इस बड़े नेता ने किया दावा, अब अखिलेश और मायावती होंगे अलग


UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..