13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में चोरी छुपे चल रहा था सैलून, निकला कोरोना पॉजिटिव

शिकारपुर में मंगलवार को हेयर सैलून संचालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया
less than 1 minute read
Google source verification
hair.png

बुलंदशहर। शिकारपुर में मंगलवार को हेयर सैलून संचालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला प्रशासन उसके संपर्क में आए लोगों को खोज रहा है। शिकारपुर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 और जिले में 59 हो गई है। एक डॉक्टर की शिकारपुर में मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार को लैब से 136 सैंपल की रिपोर्ट आई। जिसमें सैलून संचालक पॉजिटिव आया है।

पॉजिटिव पाया गया युवक शिकारपुर के ढोरीवाला मोहल्ला निवासी हेयर सैलून संचालक है। बताया जाता है कि पूर्व में संक्रमित मिले एक कंफेक्शनरी संचालक युवक की उसने हेयर ड्रेसिंग की थी। उसके संपर्क में आने पर उसे क्वारंटाइन कर दिया गया। सीएमओ एनके तिवारी ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर हेयर सैलून संचालक को कोविड-19 अस्पताल चिट्टा में शिफ्ट कर दिया गया है।

शिकारपुर निवासी एक युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिले में अब तक 59 संक्रमित मिल चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। 23 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है। 35 का इलाज चल रहा है। यह काफी दिनोंं से चोरी छूपे सैलून चला रहा था।