बुलंदशहर। सब्जी मंडियों में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन भले ही चुस्त दुरुस्त नज़र आ रहा है। लेकिन आम आदमी पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। जनपद की सब्जी मंडी में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए।