
पड़ोसी पिछले 6 माह से किशोरी से कर रहा था बलात्कार, गर्भवती होने पर खुला राज, देखें Video
बुलंदशहर. खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से 6 महीने तक रेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोसी पिछले छह माह से लगातार नाबालिग से रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो परिजनों को पता चला। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
स्याना सीओ धन प्रकाश त्यागी ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली एक किशोरी ने पड़ोसी युवक पर लगातार छह माह तक बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़ित किशोरी ने बताया है कि उसके पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक पिछले छह माह से उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दे रहा था। किशोरी का कहना है कि जब भी वह इसका विरोध करती तो आरोपी मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए कहता कि अगर इस बारे में तूने किसी को बताया तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। इसलिए डर की वजह से मैंने यह बात किसी को नहीं बताई।
इसी बीच जब वह गर्भवती हो गई तो परिजनों के पैरों तले जैसे जमीन ही न रही। उन्होंने किशारी से बात कि तो पीडि़ता ने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने बलात्कार की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ स्याना धन प्रकाश त्यागी ने बताया कि 2 दिन पहले ही खानपुर थाने में नाबालिग से बलात्कार की तहरीर आई थी। उसके आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। साथ ही पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पीडि़ता के 164 में बयान कराए जा रहे हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Published on:
20 Jun 2019 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
