जहांगीराबाद में जनता पॉलिटेक्निक कॉलेज की बिल्डिंग में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में संदिग्ध मरीजों को रखा गया है। गुरुवार को क्वारंटाइन सेंटर का एक वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि लोगों को अनूपशहर क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। जिसपर लोग भड़क गए। इनमें काफी लोगों ने रोजा भी रखा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर गुस्साए लोग अपनी बात पर अड़े रहे। वहीं, हंगामा बढ़ता देख मौके पर एसडीएम अनूपशहर पदम सिंह मौके पर पहुंचे।