बुलंदशहर। कोरोना वायरस से पीड़ित पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए उसके दोस्तों की प्रशासन ने तलाश शुरू कर दी हैं। डीएम ने खुर्जा शेल्टर होम का दौरा किया तो पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए तीनों फरार मिलेे। डीएम ने उनके परिजनों को नोटिस देकर 24 घंटे में कवारंटाइन होने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अगर ये तीनों खुद को आइसोलेट नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ महामारी फैलाने के अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।