19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक की टक्कर से कार सवार रिटायर्ड लेफ्टिनेंट समेत पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत

देहरादून-बदायूं नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

2 min read
Google source verification
Bulandshahr

ट्रक की टक्कर से कार सवार रिटायर्ड लेफ्टिनेंट समेत पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर. देहरादून-बदायूं नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट अपनी पत्नी व पुत्र के साथ एक शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें- बैल की टक्कर से भाजपा विधायक के पैर में फ्रैक्चर, भगदड़ में नेताओं समेत आधा दर्जन घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22वीं डिविजनल आर्डिनेंस यूनिट के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह राघव, उनकी पत्नी मूर्ति देवी और पुत्र दीपक राघव एक शादी समारोह में शिरकत कर कार से शनिवार सुबह देहरादून-बदायूं नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी बीच गुलावठी कोतवाली इलाके में सामने की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में क्षतिग्रस्त कार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयंकर होगा। क्योंकि कार में लगे बैलून भी कार की अगली सीट पर बैठे लेफ्टिनेंट व उनके पुत्र को नहीं बचा सकें।

यह भी पढ़ें- इस बीजेपी नेता के यहां आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, इतने करोड़ नगद रकम बरामद की जानकर चौंक जाएंगे

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट के परिजनों को दी है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजी की पत्नी का डांस, सहारनपुर महाेत्सव में दी एेसी सांस्कृित प्रस्तुति तालियाें से गूंज उठा पूरा पंडाल देखे वीडियाे-