कथक नृत्यांगना आैर उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजी टेक्नीकल महेंद्र माेदी की पत्नी, सीमा माेदी ने सहारनपुर महाेत्सव में डांस की एेसी प्रस्तुति दी कि पूरा महाेत्सव तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जनता राेड पर आयाेजित सहारनपुर महाेत्सव के समापन अवसर पर आयाेजित सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की श्रंखला में यूपी पुलिस के डीजी टेक्नीकल महेंद्र माेदी की पत्नी सीमा माेदी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इनकी प्रस्तुति काे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की सच्चाई काे उजागर करते हुए दिल थाे छू लेने वाले नाटक बिन बाती के दीप से हुई। इस नाटक में यह दिखाने की काेशिश की गई कि किस तरह से छल कपट से इंसान अपने अपने रिश्ताें में जहर घाेल लेता है आैर जीवन काे बर्बाद कर लेता है। इस नाटक में मुख्य नायक की भूमिका रंककर्मी संदीप शर्मा ने निभाई ताे सहायक कलाकाराें में शीतल त्यागी, राहुल त्रिपाठी आैर सीमा शर्मा के अभियन काे भी बेहद सराहा गया। इस नाटक की प्रस्तुति के बाद कथक नृत्यांगना सीमा माेदी की प्रस्तुति हुई। इन्हाेंने तीन प्रस्तुतियां दी। इस दाैरन सूफी आैर वेस्टन कल्चर के अलावा उन्हाेंने नृत्य के माध्यम से एक लघु नाटिक भी प्रस्तुति दी। जब अलग-अलग रंगां में सीमा माेदी मंच पर आई ताे पूरा महाेत्सव तालियाें आैर सीटियाें की आवाज से गूंज उठा।