2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में मुस्लिम सभासद के परिवार पर तेजाब से किया गया जानलेवा हमला, 4 की हालत नाजुक

चार लोगों को गंभीर हालत में भेजा गया अस्पताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 Jun 2018, 5:06 PM IST

acid attack

यूपी के इस शहर में मुस्लिम सभासद के परिवार पर तेजाब से किया गया जानलेवा हमला, 4 की हालत नाजुक

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के गुलावठी में पूर्व सभासद के परिवार पर कुछ युवकों ने तेजाब और धारदार हथियार से हमलाकर 4 लोगों को घायल कर दिया। तेज़ाब हमले में एक महिला सहित 3 लोग झुलस गए, जब कि एक युवक को धारदार हथियार से वार कर लहुलूहान कर दिया गया। चारों घायलों को सीएचसी से हायर मैडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने 3 हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।

इस हाई राइज बिल्डिंग में आग लगने के बाद जो हुआ उसे देखर ऊंची इमारतों में रहना भूल जाएं आप

अब बता दें आपको की गुलावठी के कस्बे में धौलाना बस स्टैण्ड के नजदीक पूर्व सभासद बिस्मिल्ल बेगम का बर्फखाना और दूध की डेरी है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को बाइक सवार कुछ युवक बर्फखाने पर बर्फ खरीदने आए थे, इसी दौरान बर्फ खरीदने को लेकर इन लोगों का कर्मचारी दानिश से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पहले तो ये लोग चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद बाइकों पर अपने कुछ साथियों के साथ बर्फखाने पर आ धमके। इन युवकों ने पूर्व सभासद के परिवार पर तेजाब के साथ ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान तीन लोग तेजाब हमले में जबकि एक धारदार हतियार से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम परिवार के घर भाजपा का झंडा देखा तो गुंडागर्दी पर उतरे तबस्सुम हसन के समर्थक, कर दिया ये हाल


पूर्व सभासद ने बताया कि 1 दर्जन से अधिक युवक हाथों में लाठी, फरसे तलवार आदि लेकर आये और दूध की डेरी पर सैम्पल जांच के लिए रखा तेजाब उठाकर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने आजाद की पत्नी, कर्मचारी दानिश, और मोबीन पर तेजाब फैंक दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, फखरूददीन पर धारदार हथियारों से वार कर लहुलूहान कर जान से मारने की धमकी देते हुए हापुड़ की तरफ फरार हो गए। आनन फानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चारों को हायर मैडिकल सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस चुस्ती दिखाते हुए धौलाना बस स्टैण्ड के निकट तैनात पुलिसकर्मियों ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर हमलावरों के विरूद्ध रिर्पोट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।