
ब्रेकिंगः कुएं से मिट्टी निकाल रहे किसानों पर गिरी मिट्टी की ढांग, मचा हड़कंप
बुलंदशहर।उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर स्थित खुर्जा के एक गांव में गुरुवार को कुएं से मट्टी निकालते समय ढांग गिरने से दो मजूदर इसमें धंस गये। लोगों की सूचना पर मौके पर भी भारी भीड़ के साथ पुलिस पहुंची।मौके पर राहत टीम को बुलाया गया और कई जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलवाकर मिट्टी को हटवाया गया।घंटो चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किसी तरह मिट्टी में दबे दोनों किसानों को मिट्टी से बाहर निकाला गया।
किसानों को निकालकर अस्पताल में कराया गया भर्ती
दरअसल बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव में गुरुवार को दो किसान कुएं से मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान मिट्टी की ढांग गिर गर्इ।जिसके चलते दोनों किसान इसमें दब गये। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गर्इ।वहीं इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद मिट्टी की ढांग में दबे किसानों को निकाला। आनन फानन में एंबुलेंस से दोनों घायल किसानों को पास के अस्पताल पहुंचा गया।
अस्पताल में डाॅक्टरों को एक मृत घोषित किया दूसरे की हालत गंभीर
इमरजेंसी में अस्पताल में पहुंचे किसानों में इलाज के दौरान एक किसान की मौत हो गर्इ। वहीं दूसरे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुर्इ है। वहीं मौके पर किसानों की भारी भीड़ लगी रही। एक किसान की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस प्रशासन के आनन फानन में पहुंचने से एक किसान को बचाया जा सका। हालांकि मिट्टी की ढांग से निकले दूसरे किसान की हालत भी अभी नाजुक बनी हुर्इ है।
Published on:
28 Jun 2018 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
