बुलंदशहर।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घर के बाहर सो रहे एक किसान की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी।परिवार वालों काे इसका पता मंगलवार सुबह बुजुर्ग के न उठने पर उनके बिस्तर के पास जाने पर लगा।वह बुजुर्ग को खून से लथपथ देख सन्न रह गये।परिजनों ने बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।