इसके बाद राज्य निवार्चन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया था जिसके तहत 20 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी मनीष अधाना ने सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र भाटी को 2 वोट से हरा दिया था। इसके बाद दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए थे और जमकर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद चुनाव रद्द कर दिया गया था। अब एक बार फिर आज भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। आपको बता दे कि बुलंदशहर जिले में कुल 16 ब्लॉक हैं। इन सभी में वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के बाद मार्च 2016 में नए ब्लॉक बने थे। चूंकि उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी इसलिए अधिकांश ब्लॉक प्रमुख सपा समर्थित थे।