जी हां, यह सुनकर जरा अजीब लग रहा होगा कि एक वैगनआर कार में 15 लोग कैसे आ सकते हैं, लेकिन यह सच है कि कार में छोटे व बड़े 15 लोग ड्राइवर सहित सवार थे। वहीं ड्राइवर शराब के नशे में धुत था और उस ड्राइवर ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें दो मौके पर ही मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से 5 लोगों की हालत बेहद नाजुक होने के कारण हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।