31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: होने वाली थी डिलिवरी तभी दूसरी महिला ने किया कुछ ऐसा कि शिशु और मां की हो गई मौत

मौत की वजह जान एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है..., जानें क्या है पूरा मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 6 Nov 2017, 3:19 PM IST

pregnant woman killed

pregnant woman killed

बुलंदशहर. जिले में गर्भवती महिला पर चोरी का आरोप लगाकर गांव के ही दबंग लोगों ने लाठी-ड़डो से पीट-पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दबंगों की पिटाई से गम्भीर रूप से घायल हुई 9 माह की गर्भवती महिला का गर्भ गिर गया और 21 अक्टूबर को महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतका के पति ने मां-बेटे को नामजद करते हुए कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने 12 दिनों के बाद दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया हैं। सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियो को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

ये था मामला

बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भंसोली में 15 अक्टूबर को वाल्मीकि समाज की महिला पर तस्ला चोरी करने का आरोप लगाकर गांव की ही अंजू और रोहित ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। पिटाई से सावित्री गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। बतादें कि उस समय सावित्री नौ माह के गर्भ से थी। पिटाई के बाद से ही सावित्री की तबियत ज्यादा खराब हो गई, तो परिजनों ने सावित्री को डाक्टरों को दिखाया लेकिन डाक्टरों ने इलाज करना तो दुर पीड़िता को देखा तक नहीं। मृतका के पति दलीप कुमार की मानें तो 20 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। दलीप कुमार की मानें तो पिटाई की वजह से सावित्री का गर्भ गिर गया था और 21 अक्टूबर को इलाज के दौरान सावित्री ने भी दम तोड़ दिया।

वीडियो देखने के लिए यहां किल्क करें- https://youtu.be/yEG7apOIPDA

मृतका के पति दलीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी को दी तो पुलिस ने पीडितों को थाने से टरका कर भगा दिया था। जिसके बाद 100 नम्बर पर सूचना दी गई। सूचना देने के बाद 18 अक्टूबर को मार-पिटाई की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सका था। बता दें कि मृतका सावित्री के पति दलीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अंजू और रोहित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश कोतवाली देहात पुलिस कर रही थी।

क्या कहते है आरोपी

गुरुवार को कोर्ट में अंजू और रोहित ने सरेंडर कर दिया। अंजू ने बताया कि सावित्र उनकी तस्ला उठाकर ले गई थी। तस्ला वापिस मांगने को लेकर कहा-सूनी हो गई, जिसमें सावित्र ने तस्ला अंजू को मार तो अंजू ने तस्ला हाथ रोक लिया। जिस वजह से तस्ला सावित्र के सिर मे लग गया। अंजू की मानें तो उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। जिस समय यह हादसा हुआ था उस समय रोहित चारा काटने खेतों पर गया था। वहीं, दूसरी तरफ रोहित का कहना है कि उसकी मां अंजू और सावित्र के बीच तस्ल को लेकर विवाद हुआ था। लेकिम मार-पिटाई नहीं हुई।

क्या कहते हैं अधिकारी

एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि खेतलपुर भंसोली गांव में तस्ले को लेकर महिला का ठाकुर परिवार से विवाद हो गया था। उसी दौरान महिला गिर गई थी, जिसकी 4 दिन बाद मृत्यु हो गई। बताया कि महिला की मौत के बाद इस में धारा 304 (ए) और अनुसूचित जाति-जनजाति की धाराएं बढाई गई है। साथ ही बताया कि दोनों अभियुक्त गिरफ्तार हो गए हैं। जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। बताया कि इस मामले की विवेचना सीओ सिटी के द्वारा की जा रही है।