11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulandshahr: भाजपा विधायक का करीबी बताकर महिलाओं के साथ की छेड़छाड़, विरोध में लोगों ने किया हंगामा

Highlights . आए दिन करते थे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ . लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा. पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया  
less than 1 minute read
Google source verification
hangama.png

बुलंदशहर। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और गैंगरेप जैसी वारदातों से यूपी सरकार की भले ही किरकिरी हो रही है, लेकिन उत्पीड़न का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बुलंदशहर का है। शनिवार देर रात महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ का आरोप भाजपा के स्याना विधायक के रिलेटिव प र है। हालांकि भाजपा विधायक ने आरोपियों से रिश्ता होने से इंकार किया है।

KeyToSucess: तीन बेटियों ने बदल दी गांव की तकदीर, खुद के साथ गांव के गरीब बच्चों के लिए बन गईं किस्मत

शिवलोक कालोनी की महिलाओं का कहना है कि वे घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी कुछ युवक कालोनी में बेवजह चक्कर लगा रहे थे। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उन्होंने अभद्रता और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिलाओं के मुताबिक, आरोपी युवकों ने खुद को भाजपा विधायक रिश्तेदार बताया और छेड़छाड़ की। मौके पर कॉलोनी के अन्य लोग इक्टठा हो गए और उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। मारपीट के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया।

सहारनपुर: खुले में बछड़ा छोड़ने जा रहे किसान पर दस हजार का जुर्माना, जानिए किसने की कार्रवाई

आरोपी युवक शराब के नशे में बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया है। वहीं, आक्रोशित लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की। आरोप है कि भाजपा विधायक का पीआरओ कोतवाली पहुंचा और युवक को छोड़ने के लिए दवाब बनाया। उधर लोग उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े रहे। विधायक देवेंद्र लोधी ने आरोपियों से रिश्ता होने से इंकार किया है।