20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / Noida में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा, Bulandshahr पुलिस ने बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता

Noida में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा, Bulandshahr पुलिस ने बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता

Highlights . उत्तर प्रदेश में कई जिलों को किया गया लॉकडाउन . नोएडा को लॉकडाउन को देखते हुए बुलंदशहर पुलिस भी रही अलर्ट . बॉर्डर पर बैरियर लगाकर वाहन चालकों से पुलिस कड़ी कर रही पूछताछ  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 23 Mar 2020, 3:48 PM IST

seal.png

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश। 15 जिलों को लॉकडाउन किया गया है। सीमावर्ती जनपद नोएडा के लॉकडाउन होने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने नोएडा बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। नोएडा-बुलंदशहर बॉर्डर पर बैरियर लगाकर पुलिस वाहन चालकों से सख्ती से पूछताछ की। आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों को बुलंदशहर में प्रवेश करने दिया जा रहा है। जनपद के बाहर के रहने वालों को बॉर्डर पर ही रोककर वापस लौटाया जा रहा है।

सिकंदराबाद-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। यहां पुलिसकर्मियों ने एक-एक वाहन को रोककर चेक करती नजर आई। कुछ लोग बाहरी जिलों के भी पहुंचे तो उनसे पूछताछ की गई। अनावश्यक रूप से आने वाले वाहनों को बुलंदशहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि आवश्यक सेवाओं के अलावा किसी को भी अनावश्यक सड़कों पर नहीं आना चाहिए। अपने घर ही करोड़ों से बचने के लिए सुरक्षित रहना चाहिए। पुलिसकर्मी भी जनता से सहयोग की अपील करते नजर आए। सिकंदराबाद उपनिरीक्षक दीपक चाहर ने बताया कि बॉर्डर पर कड़ी से चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि काफी लोग बेवजह भी शहर आ रहे थे। जिन्हें रोका गया है।

बता दें कि नोएडा में तेजी के साथ कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना को देखते हुए गाजियाबाद को सील किया गया है। योगी सरकार ने 25 मार्च तक गौतमबुद्ध नगर समेत 16 जिलों को लॉकडाउन किया हैं। अभी तक नोएडा में कोरोना के 8 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसके बाद नोएडा—बुलंदशहर बॉर्डर पर एहितयात के तौर पर चेकिंग कड़ी की गई है।