28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिमझिम बूंदो से भीगी आस्था…

बाबा रामदेव की भक्ति में झूमे लोग, मुंह से निकले आग गोले, हैरतअंगेज करतबों ने किया रोमांचित

less than 1 minute read
Google source verification
Baba Ramdev's Shobayatra

रिमझिम बूंदो से भीगी आस्था...

बूंदी. रिमझिम बूंदो के बीच बाबा रामदेव की भक्ति में लीन रेगर समाज के लोग। भक्ति की स्वर लहरियों में थिरकते युवाओं के कदम, कभी मुंह से निकलते आग के गोले तो करतब दिखाते अखाड़ों का प्रदर्शन यह नजारा देखने को मिला शनिवार को रैगर पंचायत महासभा की ओर से बाबा रामदेव की शोभायात्रा में।

बड़ी संख्या में समाज के लोग परम्परागत वेशभूषा में सजे धजे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र फूलों से सुसज्जित बाबा रामदेव की झांकी और बग्घियों में सवार भगवान का रूप धरे नन्हें बच्चे रहें। शोभायात्रा में बच्चों से लेकर बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हुई

राजसी अंदाज में रैगर मौहल्ला स्थित रामदेव मंदिर से शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। ढेाल व नगाड़ो के बीच व्यायाम शाला के लोग प्रदर्शन करते शामिल हुए। हैरतअंगेज करतबों को देख लोग हैरत में पड़ गए। शोभायात्रा में ऊंट और घोड़ा गाडी ररंगत बिखेरती नजर आई। गाड़ी में विशाल शिवलिंग लोगो के लिए आस्था का केन्द्र रहें।