5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूखण्ड विवाद में पार्षद के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े

नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार को एक युवक ने पार्षद सत्यनारायण सैनी के साथ मारपीट कर दी और कपड़े फाड़ दिए।
less than 1 minute read
Google source verification

नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार को एक युवक ने पार्षद सत्यनारायण सैनी के साथ मारपीट कर दी और कपड़े फाड़ दिए। पार्षद के साथ अचानक मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित युवक भाग निकला। पार्षद व युवक के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है।

पार्षद सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पालिका के कैशरूम में बैठा था। इसी दौरान संजय कारपेंटर वहां आया और उसकी गिरेबान पकड़कर कपड़े फाड़ दिए। एक बार तो पालिका के कर्मचारियों ने छुड़ा दिया।

उसके बाद आरोपित ने लकड़ी से मारपीट की और भाग गया। उसके हाथ के अंगूठे में चोट आई। थानाधिकारी पुरुषोत्तम महेरिया ने बताया कि पार्षद की रिपोर्ट मिली है जिसकी जांच की जा रही है।