5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन के बंटवारे को लेकर की थी भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

( dewar attack on bhabhi ) वह परिवारजनों पर हमला करने की नीयत से ही गांव आया था। उसने घर आने के बाद पहले मां से खाना भी मांगा, लेकिन मां ने मना कर दिया। तब वह घर के बाहर से लोहे का सरिया लेकर आया और ताबड़तोड़ वार कर दिए।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

Abdul Bari

Jul 13, 2019

dewar attack on bhabhi

जमीन के बंटवारे को लेकर की थी भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नमाना.
सालरिया गांव में भाभी की हत्या ( dewar attack on bhabhi ) जमीनी विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी सुखलाल गुर्जर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने मां 60 वर्षीय हीरा बाई और भाभी 25 वर्षीय बिसरी बाई पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें भाभी बिसरी बाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हमला करने की नीयत से ही गांव आया था

थानाधिकारी कौशल्या गालव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे जमीन में हिस्सेदारी नहीं दे रहे थे। आरोपी को बूंदी टनल के निकट से गिरफ्तार किया है। इसी के चलते उसने जानलेवा हमला किया। वह परिवारजनों पर हमला करने की नीयत से ही गांव आया था। उसने घर आने के बाद पहले मां से खाना भी मांगा, लेकिन मां ने मना कर दिया। तब वह घर के बाहर से लोहे का सरिया लेकर आया और ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसमें भाभी की मौत हो गई।


सरिया घर के पिछवाड़े छिपा दिया था

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन रिमांड पर सौंप दिया। आरोपी ने लोहे का सरिया घर के पिछवाड़े छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।


यह खबरें भी पढ़ें..

जमीनी विवाद की जांच करने पहुंचे पुलिस हेड कांस्टेबल पर हमला, हुई दर्दनाक मौत


नशे में महिला बोली- मेरे साथ सामूहिक बलात्कार हुआ, पुलिस हरकत आई तो मामला चोरी का निकला